धर्मशाला ( वी के शर्मा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज कांगड़ा जिला के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डाडा-सीबा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों का आह्वान किया कि प्रदेश में विकास की गति बनाए रखने और जनकल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए कांग्रेस सरकार को पुनः सत्ता में लेंकर आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा हमेशा जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर लोगों को विभाजित करती है। भाजपा का अपना कोई एजेंडा नहीं हैं और पूर्व के अनुभवों के आधार पर वह कह सकते है कि भाजपा फूट डालों और राज करो की नीति पर ही काम करती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन मोदी को सामाजिक एवं अन्य मुद्दो पर लोगों को बांटने का प्रयास नही करना चाहिए। आज स्थिति यह है कि गुजरात में ही प्रधानमंत्री को कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है और उनका ग्राफ तेजी से गिर रहा है। जीएसटी के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति है और विशेषकर व्यापारी वर्ग सर्वाधिक भ्रमित है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी आर्थिक दर में गिरावट और रोजगार के अवसर सृजित करने में नाकाम रहने पर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि काला धन पर नकेल कसने के लिए विमुद्रीकरण का फैसला जल्दबाजी में लिया गया, जिसके गम्भीर परिणाम सामने आए हैं। देश की जनता यह भली-भांति समझ चुकी है कि विकास के नाम पर एनडीए सरकार ने झूठे दावे किए।
तमिलनाडु में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मोदी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 8 गिरफ्तार
खुफिया एजेंसियों की चेतावनी- अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में आतंकियों को भेज रही आईएसआई
Daily Horoscope