धर्मशाला। राज्य के मंडी जिले के सुंदरनगर में नेशनल हाईवे -21 पर एक कार 50 मीटर खाड़ी में गिर गई। कार में सवार तीन एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 2 घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात्री करीब 12 बजे की है। हिमाचल के रिवालसर निवासी रोहित वर्मा, पत्नी नीलम वर्मा, साला जय कुमार और रोहित वर्मा की नानी कृष्णा देवी शिमला से शुक्रवार शाम को कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कांगू से अगले मोड़ पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हादसे में कृष्णा देवी ( 75) की मौत हो गई। रोहित वर्मा, नीलम वर्मा समेत जय कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। जिन्होंने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुंदरनगर के सलापड़ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कृष्णा देवी के शव का सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope