• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार का पर्यटन विकास के लिए अच्छी सड़कों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर : विक्रमादित्य सिंह

Governments emphasis on good roads and strong infrastructure for tourism development: Vikramaditya Singh - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी और आईटी हब के विकसित तौर पर करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्णायक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए अच्छी सड़कें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बुनियादी जरूरत है। सरकार इसे लेकर बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मंगलवार को मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा की पुरानी टनल के समीप फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण भी किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग लेगी, ताकि विकास योजनाएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनएचएआई के पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण के तीन बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नेशनल हाईवेज़ के निर्माण में प्रदेश सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दे रही है। विशेषकर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रदेश के भौगोलिक रूप से कठिन तथा दूरदराज इलाकों में ढांचागत विकास को बल दिया जाएगा। वहां की जरूरत के हिसाब से सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा भवनों के निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governments emphasis on good roads and strong infrastructure for tourism development: Vikramaditya Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, public works department minister, vikramaditya singh, chief minister, sukhwinder singh sukhu, kangra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved