• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉरेट फार्मेसी संस्थान में पांच दिवसीय डी.एस. टी. इंस्पायर इंटर्नशिप कैंप का आयोजन

Five-Day D.S.T. at the Laureate Pharmacy Institute Organizing Inspire Internship Camp - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। ज्वालामुखी स्थित लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में 5 दिवसीय इंटर्नशिप कैंप के पांचवे चरण का आयोजन 24 दिसंबर से किया जा रहा है। यह कैंप डी.एस. टी. (डिपार्टमेंट ऑफ साईंस एंड टेक्नोलॉजी) द्वारा चलाये गए "इंस्पायर" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र भाग ले रहे हैं। इस 5 दिन के कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के मूलभूत तथ्यों से अबगत कराना है ताकि वो ज्ञान विज्ञान को साकार रूप दे सके। इसकी पहल करते हुए लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी संस्थान में पिछले गत दो वर्षों से केंद्रीय सरकार के वित् एवं तकनीकी सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत देश के राष्ट्रीय स्तरीय तकनिकी संस्थानों एवं तकनिकी विश्वविद्यालयों के विज्ञान वक्ताओं दवारा विज्ञान सम्बंधित ब्याख्यान का आयोजन रखा जायेगा। जिससे हमारे राज्य के मेधावी छात्रों को विज्ञान के प्रति आने वाले समय में तकनीक का उपयोग करना सिखाया जाएगा, इस कार्यक्रम में आने वाले सभी छात्रों को सारी सुविधायें संस्थान के द्वारा प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम के मुख्या अतिथि डी एस पी जवालामुखी योगेश दत्त जोशी और विशेष अतिथि डॉ. मीरा सिंह जी रहेंगे। कार्यक्रम के प्रथम दिन डॉ ए के महाजन एक्स डीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश एवं डॉ पी के आहुलवालिया रिटायर्ड प्रोफेसर एवं भौतिकी डिपार्टमेंटल हेड हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला, मेधावी छात्रों को वैज्ञानिक गुर से अवगत कराएँगे ढ्ढ लॉरेट संस्थान के निदेशक डॉ. रण सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. एम. एस. आशावत (चेयरमैन) ने इस कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सारी कार्यप्रणाली तथा रूपरेखा तैयार करने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five-Day D.S.T. at the Laureate Pharmacy Institute Organizing Inspire Internship Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laureate pharmacy institute, five days, ds t inspire, internship camp, organizing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved