• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूली पाठ्यक्रम में अन्य गतिविधियों को जोड़ने पर जोर

Emphasis on linking other activities in school curriculum - Dharamshala News in Hindi

ज्वालामुखी (मोनिका शर्मा) । जाने माने समाज सेवी ने रजनीश धवाला ने यहां कहा कि स्कूली बच्चों को महज किताबी कीड़ा न बनायें, बल्कि उन्हें संस्कारवान बनाओ, ताकि समाज में नैतिक मूल्यों का पतन न हो। यूनिक माडल पब्लिक स्कूल कथोग के सालाना समारोह में अपने संबोधन में रजनीश धवाला ने कहा कि आज हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा का सपना संजोकर यह भूल रहे हैं कि उन्हें शिक्षा तो मिल रही है। लेकिन संस्कार नहीं। उन्हेांने स्कूली पाठ्यक्रम में अन्य गतिविधियों को जोडऩे पर भी जोर देते हुये कहा कि आज के युग में कई प्राईवेट स्कूल भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। जिनमें सरस्वती बाल भारती स्कूल भी एक है। जिसने इलाके में खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। धवाला ने कहा कि बदलते युग में शिक्षा का अपना अलग महत्व है। आज किताबी ज्ञान के साथ साथ स्कूलों में हमें प्रतिभावान भी अपने बच्चों को बनाना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी संस्कारों से पिछड़ती जा रही है। जिससे प्रतिभा सामने नहीं आ रही है। लिहाजा सबसे पहले अभिभावकों का ही दायित्व बनता है कि वह अपने बच्चे न केवल स्कूल भेजें, बल्कि उन्हें संस्कारवान भी बनायें। उन्होने अध्यापकों से कहा कि बच्चों को संवारना ही देश को संवारना है। इस लिए बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का भी ज्ञान प्रदान करें ताकि बच्चे अपने जीवन में अच्छे नागरिक बन सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emphasis on linking other activities in school curriculum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: emphasis on linking other activities, school curriculum, यूनिक माडल पब्लिक स्कूल कथोग, jwalamukhi news\r\n \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved