• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम सुक्खू की नीतियों की बदौलत कांग्रेस को शिमला नगर निगम में मिली जीत-- राजेंद्र राणा

Due to the policies of CM Sukhu, Congress got victory in Shimla Municipal Corporation-- Rajendra Rana - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा ने आज यहां शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू की दूरदर्शी सोच के चलते सालों बाद शिमला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है।
यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनमानस के प्रति कई निर्णय लिये , जिससे लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मोर्चा संभाला व हर वार्ड में चुनाव प्रचार के लिये गये। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली व पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की नीतियों व कार्यक्रम जन विरोधी रहे हैं। इसी वजह से शिमला की जनता ने उन्हें एक बार फिर ठुकरा दिया है। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार कर्मचारियों की 10 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गई, जिसे कांग्रेस सरकार देगी। सीएम ने कहा कि सरकार ने एटिक को नियमित कर हजारों भवन मालिकों को राहत दी जबकि भाजपा रिटैंशन पॉलिसी का राग अलापती रही। सरकार प्रदेश की आय बढ़ाने की दिशा में काम रही है। वाटर सैस से आय के प्रयास हो रहे हैं। हरियाणा सरकार ने वैकल्पिक मार्ग से सतलुज का पानी उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। शराब के ठेकों की नीलामी से 750 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए कड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to the policies of CM Sukhu, Congress got victory in Shimla Municipal Corporation-- Rajendra Rana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, congress leader, rajendra singh rana, shimla municipal elections, victory of congress party, chief minister, sukhwinder singh sukhu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved