• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन मंत्री ने अवैध कटान मामले का लिया कड़ा संज्ञान

dharmshala news : Forest Minister govind singh thakur directs to take action in case of illegal cutting of trees - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने वन मंडल देहरा के अन्तर्गत रक्कड चौली वन बीट में 19 खैर के पेड़ काटे जाने से सम्बन्धित मामला प्रकाश में आने का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है। उन्होंने वन विभाग व पुलिस विभाग को दोषियों के विरुद्ध तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से रात्रि गश्त, नाके लगाने व उड़नदस्तों को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर ने अधिकारियों को वन मंडल तथा वन वृत्त स्तर पर गठित त्वरित प्रतिक्रिया दलों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटना की सूचना तुरंत सम्बन्धित कार्यालयों तथा उनके कार्यालय को भी देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dharmshala news : Forest Minister govind singh thakur directs to take action in case of illegal cutting of trees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharmshala news, himachal pradesh forest minister govind singh thakur, illegal cutting of trees, forest division dehra dharmshala, dharmshala hindi news, himachal pradesh hindi news, धर्मशाला समाचार, वन मंडल देहरा, हिमाचल प्रदेश वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved