• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्मशाला छात्रा मौत केस में नया मोड़, रैगिंग के दावे पर पुलिस जांच तेज

Dharamshala Student Death Case Takes New Turn, Police Intensify Investigation into Ragging Claims - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। कांगड़ा जिले के धर्मशाला डिग्री कॉलेज की पूर्व छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में नामजद आरोपी छात्रा ने दावा किया है कि मृतका की रैगिंग उसने नहीं, बल्कि थर्ड ईयर की एक सीनियर छात्रा ने की थी। वहीं कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग से जुड़ी किसी भी शिकायत से साफ इनकार किया है। बयानों में विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस ने मृतक छात्रा की फर्स्ट ईयर कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं से पूछताछ करने का फैसला किया है। इसके लिए कॉलेज से संबंधित पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कॉलेज परिसर या क्लासरूम में ऐसी कौन-सी घटना हुई, जिसके कारण छात्रा मानसिक अवसाद में चली गई और बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी छात्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि रैगिंग की घटना में एक थर्ड ईयर की सीनियर छात्रा शामिल थी और इसकी जानकारी आरोपी प्रोफेसर व अन्य सहपाठियों को भी थी। दूसरी ओर, कॉलेज प्रिंसिपल राकेश पठानिया ने कहा कि कॉलेज की एंटी-रैगिंग और यौन उत्पीड़न निरोधक कमेटी के पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं है और रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है।
प्रिंसिपल ने यह भी स्पष्ट किया कि मृतका 29 जुलाई के बाद कॉलेज की छात्रा नहीं थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि 29 जुलाई से पहले छात्रा के साथ क्या हुआ था और क्या उसी दौरान कोई ऐसी घटना हुई जिसने उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित किया।
इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर आरोपी प्रोफेसर को अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद उनके मीडिया बयानों को लेकर पीड़ित परिवार ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताई है।
पुलिस अब सभी फर्स्ट ईयर छात्रों से अलग-अलग पूछताछ करेगी, आरोपी द्वारा बताई गई थर्ड ईयर सीनियर की पहचान करेगी और यह भी जांचेगी कि छात्रा की बीमारी और डिप्रेशन का संबंध किसी रैगिंग या मानसिक प्रताड़ना से था या नहीं। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया चैट्स की भी जांच की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dharamshala Student Death Case Takes New Turn, Police Intensify Investigation into Ragging Claims
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, student, death case, takes new turn, police intensify, investigation, ragging claims, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved