• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपायुक्त ने मुख्य सचिव को दिया तैयारियों का ब्यौरा

Details of the preparations given by Deputy Commissioner to the Chief Secretary - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला । उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिला प्रशासन 27 दिसंबर को जन आभार रैली के लिए धर्मशाला पहुंचने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए विशेष इंतजामों में लगा है। उन्होंने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल को रैली की तैयारियों से अवगत करवाते हुए इस बारे जानकारी दी। इस मौके मुख्य सचिव ने शिमला सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ जन आभार रैली को लेकर चर्चा की एवं रैली में आने वाले लाभार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था की जानकारी ली एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रैली के दौरान बेहतर यातायात प्र्रबंधन के लिए तैयार मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि समारोह के दौरान सुचारू व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों को निर्धारित दायित्व सौंपे गए हैं। विभिन्न सेवाओं के लिए नोडल अधिकारी व संपर्क अधिकारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लाभार्थियों से जुड़ी सेवाओं के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कमल कांत सरोच को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं रैली स्थल पर बैठने के प्रबंधों के लिए अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज नोडल अधिकारी होंगे। इसी प्रकार सभी उपमंडाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समारोह के सफल आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों से अवगत करवाया।उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कमलकांत सरोच, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Details of the preparations given by Deputy Commissioner to the Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy commissioner, chief secretary, deputy commissioner sandeep kumar, himachal pradesh news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved