• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय कौड़ा को न्याय दिलाने की मांग तेज, धर्मशाला में सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

Demand for Justice for Akshay Kauda Intensifies; Hundreds Hold Candlelight March in Dharamshala - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के नरघोटा में 24 जून को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय अक्षय कौड़ा को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को परिजनों, दोस्तों, स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धर्मशाला के कॉलेज चौक से कचहरी चौक तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां और 'जस्टिस फॉर अक्षय' के बैनर लिए सैकड़ों लोगों ने दिवंगत अक्षय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब अक्षय की मां और बहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनका इकलौता बेटा और परिवार का सहारा हमेशा के लिए उनसे छिन गया। परिजनों ने कहा कि उनका आंदोलन केवल अक्षय को न्याय दिलाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अक्षय कौड़ा अपने परिवार का इकलौता बेटा और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह शेयर मार्केट की कोचिंग चलाने के साथ-साथ परफ्यूम के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। परिवार के अनुसार, उन्होंने चार महीने पहले ही नई एमजी हेक्टर कार खरीदी थी और हादसे के अगले दिन एक अन्य नई गाड़ी का पंजीकरण कराया जाना था। परिजनों का कहना है कि मेहनत और सपनों से भरी उनकी जिंदगी एक पल में खत्म हो गई।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल अक्षय के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर सफर करने वाले हर नागरिक की सुरक्षा के लिए है।
परिवार के सदस्य शिवेक कौड़ा ने बताया कि कैंडल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। परिवार ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for Justice for Akshay Kauda Intensifies; Hundreds Hold Candlelight March in Dharamshala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, akshay kauda, justice for akshay, candle march, road accident, himachal pradesh, nargota, protest, road safety, dharamshala college chowk, kacheri chowk, shivak kaura, mg hector, accident investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved