• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस को ले डुबेगा वीर सेनिकों का अपमान: कृपाल परमार

Congress insulted Le Dubega heroic soldiers: Kirpal Parmar - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने कहा है कि कांग्रेस और महामिलावटी गठबंधन द्वारा वीर सैनिकों का अपमान करना, हुआ तो हुआ कहना और यशस्वी प्रधानमंत्री को चोर कहना जैसे वक्तव्य भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। कृपाल परमार ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों के प्रति कांग्रेस का नकारात्मक रवैया इन चुनावों में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष मे रहते हुए देश के सैनिकों के शौर्य को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चाहे सर्जिकल स्ट्राईक हो या फिर एअर स्ट्राईक कांग्रेस पार्टी ने देश के जाबांज सैनिकों के शौर्य पर हमेशा प्रश्न चिन्ह ही खड़े किये है। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोट की ताकत का एहसास कांग्रेस पार्टी को इन चुनावों में होगा।


कृपाल परमार ने कहा कि ओआरओपी के मामले में कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों से एक बार नहीं अनेको बार धौखा किया। कांग्रेस ने वर्ष 2004 व 2009 के अपने घोषणापत्र में ओआरओपी का वायदा पूर्व सैनिकों से किया था। लारे-लप्पे की इस राजनीति ने कांग्रेस को सत्ता तक तो पहुंचा दिया परन्तु 10 वर्षों तक कांग्रेस नेे इस मामले में पूर्व सैनिकों के साथ केवल धौखा ही किया।


उन्होंने कहा कि देश के सैनिक उस अपमान को भी नहीं भूले है जब कांग्रेस नेताओं ने सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा तक कह दिया था और कांग्रेस ने सेना के मानवधिकार के बजाय हमेशा आतंकियो के मानवाधिकार की चिन्ता की है। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में अफस्फा कानून को हटाकर और अलगाववादियों से बातचीत का इरादा जता कर कांग्रेस ने दर्शा दिया है कि उनके लिये देश के सैनिकों से ज्यादा महत्वपूर्ण वोट बैंक की राजनीति है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता भी सैनिकों के अपमान के दौरान चुप्पी साधते रहे है। जब उनके किसी नेता के खिलाफ छोटी सी भी टिका-टिप्पणी हो जाये तो कांग्रेस नेता आसमान सिर पर उठा लेते हैं, परन्तु जब देश के सैनिकों के सम्मान और स्वाभीमान की बात आती है तो कांग्रेस आखें मूद लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सैनिक वर्ग के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। परमार ने कहा कि चाहे वन रैक-वन पेंशन की बात हो या राष्ट्रीय समर स्मारक की, भाजपा ने प्राथमिकता के आधार पर इन मागों को पूरा किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश के सैनिक और पूर्व सैनिक पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़े है। कांग्रेस द्वारा किये गये इस अपमान का खामियाजा कांगे्रस को इन चुनावों में भुगतना पड़ेगा। परमार ने कहा कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर अप्रत्याशित जीत दर्ज कर केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress insulted Le Dubega heroic soldiers: Kirpal Parmar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kirpal parmar, congress, heroic soldiers, insults, dharmashaala news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved