• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल,मित्रों की मंडली ही थी अब धर्मपत्नी भी आ गई : बिंदल

Congress government has failed on every front, it was just a group of friends, now his wife has also joined: Bindal - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीते 18 महीने में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। हिमाचल में हो रहे तीनों उप चुनाव के 13 जुलाई को नतीजे घोषित होने के साथ ही कांग्रेस के भीतर विस्फोट होगा। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होना संभावित है। पहले तो मित्रों की मंडली ही थी अब धर्मपत्नी भी आ गई। इससे कांग्रेस के भीतर आक्रोश बढा है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन विधायकों को प्रताड़ित करने का काम किया, जिन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए। डेढ़ साल में ही 30 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी राज्य में विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ और सिर्फ संस्थान बंद करने का काम किया। इसके अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आज प्रदेश में माफिया अपने पैर पसार रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे सब कुछ देख रही है।
कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से बैकफुट पर है। इसी वजह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज चुनाव में सरकारी अधिकारी आगे हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता पीछे हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को ट्रांसफर के नाम पर डराया-धमकाया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों में भी डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress government has failed on every front, it was just a group of friends, now his wife has also joined: Bindal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, bjp, dr rajiv bindal, allegations, chief minister, sukhwinder singh sukhu, dharamshala, congress government, failure, public sentiment, big breaking, breaking news, trending news, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved