• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्मशाला दौरे पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, चुनावी व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

Chief Election Commissioner Visits Dharamshala; Emphasizes Strengthening the Electoral System - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ संवाद कर निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा मतदाता-केंद्रित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने निर्वाचन कार्यों से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। धर्मशाला प्रवास के दौरान ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध Namgyal Monastery तथा ऐतिहासिक St. John in the Wilderness Church भी पहुंचे। उन्होंने यहां दर्शन कर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
धर्मशाला दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए मतदाता जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Election Commissioner Visits Dharamshala; Emphasizes Strengthening the Electoral System
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gyanesh kumar, chief election commissioner india, dharamshala visit, election commission india, blo meeting, ceo office himachal, namgyal monastery, st john church dharamshala, voter awareness, transparent elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved