• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पालमपुर सेना भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना आधार कार्ड लेकर जाएं

Candidates to take their Aadhar cards for Army recruitment in Palampur - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला (विजयेन्दर शर्मा)। 21 फरवरी तक चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में होने वाली सेना भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। यह भर्ती कांगड़ा तथा चम्बा जिला के नौजवानों के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने बताया कि सेना भर्ती रैली को पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाता है, उम्मीदवार दलालों का शिकार न बनें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन इत्यादि की कोई व्यवस्था नहीं होगी इसलिए सभी उम्मीदवार अपने साथ खाद्य पदार्थ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान दवा परीक्षण का प्रबंध किया गया है और कोई उम्मीदवार ड्रग्स के इस्तेमाल का दोषी पाए जाने पर भर्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। यहां से लें अपना प्रवेश पत्र भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को मैडीकल परीक्षा में कानों की सफाई करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार लॉग इन आई.डी. का उपयोग करके भारतीय आर्मी वैब पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह भर्ती कांगड़ा और चम्बा के उम्मीदवारों के लिए होगी और सभी ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड सेना की वैबसाइट से डाऊनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Candidates to take their Aadhar cards for Army recruitment in Palampur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aadhar cards, army recruitment, palampur army recruitment, हिमाचल प्रदेश न्यूज, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, aadhar card nesseseary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved