• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बरसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल, बोले – माफिया राज ने हिमाचल की शांति को तार-तार किया

BJP State President Bindal lashed out at the deteriorating law and order situation in the state, saying, Mafia rule has shattered the peace of Himachal. - Dharamshala News in Hindi

देहरा। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा की महत्वपूर्ण बैठक देहरा में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, संगठन के वरिष्ठ नेता, विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाले भाजपा के विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। यह विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर भी गंभीर मंथन हुआ। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट — बिंदल के संबोधन में कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामयाबियों और बेकाबू होती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक और जोरदार होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने जनता को भयभीत कर दिया है।
“कभी ऊना में फायरिंग होती है, कभी हरौली में, कभी बद्दी-बरोला में, तो कभी नालागढ़ में… ये घटनाएं सामान्य नहीं हैं, बल्कि माफिया राज की देन हैं।”
डॉ. बिंदल ने प्रदेश में सक्रिय विभिन्न माफिया तंत्रों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि—“बद्दी में कबाड़ माफिया की फायरिंग हो, या खनन माफिया के बीच वर्चस्व की जंग—हर जगह अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।” “एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट तक को दौड़ाकर पीटा गया—यह हिमाचल की परंपरागत शांत संस्कृति के लिए अत्यंत चिंताजनक है।” उन्होंने कहा कि 2023 से लगातार ड्रग माफिया, चिट्टा गिरोह और अन्य आपराधिक तत्वों के बढ़ते कदम यह साबित करते हैं कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। “संस्थान बंद हो रहे हैं, झूठ पर आधारित राजनीति हावी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है—यह हिमाचल की आत्मा पर आघात है।”
4 दिसंबर को सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन – ‘उखाड़ फेंकने का संकल्प’
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घोषणा की कि इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 4 दिसंबर को धर्मशाला में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा “यह प्रदर्शन सरकार को चेतावनी भी होगा और जनता के हितों की रक्षा का संकल्प भी। हिमाचल की शांति, संस्कृति और कानून व्यवस्था को बचाने के लिए भाजपा निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।” बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया और प्रदेशभर के लोगों से इसमें व्यापक सहभागिता की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP State President Bindal lashed out at the deteriorating law and order situation in the state, saying, Mafia rule has shattered the peace of Himachal.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dehra, bharatiya janata party, bjp state president dr rajiv bindal, mla vikram singh thakur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved