• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

निर्धनतम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के निर्धनतम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर के जीवन में व्यापक सुधार के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि प्रदेश की विकास यात्रा में हर नागरिक भागीदार बने। मुख्यमंत्री धर्मशाला के परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल विकास के हर क्षेत्र में मिसाल बन के स्थापित हुआ है इसमें प्रदेश के मेहनती लोगों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है ताकि शहरों और गावों में विकास की कड़ी को और मजबूत किया जा सके।


उन्होंनेे कहा कि प्रदेश के विकास में कांगड़ा जिला का विशेष स्थान एवं योगदान है और वे जिलावासियों को हर प्रकार की सहुलियतों और सेवाओं की सुगम उपलब्धता के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को जिले में सभी निर्माणाधीन विकास योजनाओं को तय समय में पूरा करने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए।


इससे पूर्व प्रातः पालमपुर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और सुपुत्र विक्रमादित्य भी साथ थे। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सीपीएस जगजीवन पाल, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त सीपी वर्मा सहित अन्य लोगों ने पालमपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक संजय रतन एवं अजय महाजन और मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल मुख्यमंत्री के साथ ही पालमपुर पहुंचे।


इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने परौर में सपरिवार राधास्वामी आश्रम में सत्संग सुना और बाद में माता चामुंडा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माथा टेका।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Benefits of state goverment schemes ensure reaching poor people said himachal pradesh CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: benefits, state goverment, schemes, ensure, reaching, poor people, himachal pradesh, cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved