• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

Avalanche warning in high mountain areas of Himachal - Dharamshala News in Hindi

शिमला। मनाली स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेबलिशमेंट (एसएएसई) ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को एक बार फिर एक यातायात परामर्श जारी किया। एसएएसई ने कहा कि चंबा, लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों में शुक्रवार तक हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से क्षेत्र में कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतर जगहों पर बारिश और बर्फबारी हुई है।"

शिमला में दिनभर मूसलाधार बारिश हुई और यहां रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लाहैल-स्पीति के केलांग में 35 सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Avalanche warning in high mountain areas of Himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal, high hill, avalanche, warning, himachal pradesh news, हिमाचल, ऊंचे पहाड़ी, हिमस्खलन, चेतावनी\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved