धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के परलोक गमन का एक माह पूरा होने पर धर्मशाला के दाड़ी स्थित जनजातीय भवन में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का भौतिक शरीर हमारे मध्य नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किशन कपूर ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था उनकी स्वीकार्यता एवं लोकप्रियता किसी दायरे में नहीं बांधी जा सकती। वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। उनके सत्ता में रहते हुए हिमाचल को विशेष आर्थिक योगदान प्राप्त हुआ। कवि हृदय अटल जी मूल्यों एवं आदर्शो की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे।
इस मौके उनकी यादगार धर्मशाला भाजपा मंडल द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात कवि डॉ प्रत्यूष गुलेरी ने की।
इस मौके पर हरि कृष्ण मुरारी, डॉ कंवर करतार, डॉ गौतम व्यथित, डॉ कुशल कटोच, डॉ युगल किशोर डोगरा, जग्गू नौरिया, वीरेन्द्र वीर, डॉ अदिति गुलेरी, सुरेश भारद्वाज, डॉ विजय पुरी, बविता ओवराय, कान्ती सूद, राजीव त्रिगर्ती, भूपेन्द्र भूपी, अजय कुमार, अश्वनी धीमान, द्विजेन्द्र द्विज, प्रभात शर्मा, लता रानी कपूर, शाश्वत कपूर, आर वासुदेव प्रशांत तथा विजय पुरी ने कविताओं के जरिये अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महामंत्री डॉ विजय शर्मा ने मंच का संचालन किया और अटल जी के व्यक्तिव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष रमेश अटवाल, जिला महामंत्री यशपाल सब्रवाल, पार्षद तेज सिंह, वीरू वालिया, राजेन्द्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, जिला कार्यालय सचिव प्रकाश चौधरी, जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष रमेश जरयाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सतीश जोश, शुभम परमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा - अमित शाह और जेपी नड्डा ने यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात के नेताओं संग की बैठक
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड के अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों के खुलासे के खिलाफ औद्योगिक संघों की याचिका पर आउट-ऑफ-टर्न सुनवाई से किया इनकार
रंगोत्सव 2024 - हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां
Daily Horoscope