उन्होंने बताया कि विकलांग अधिकारों के लिए कार्यरत संस्थाओं जैसे
चिन्मया ग्रामीण विकास संस्था (कॉर्ड), विकलांग कल्याण समिति तथा सूर्याेदय
संस्था की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार अपने मतदान का
प्रयोग करने वाले मतदाताओं को सूर्य उदय संस्था के बच्चों द्वारा तैयार
किये जा रहे खिलौने उन्हें लॉटरी के माध्यम से दिये जाएंगे।
शर्मा
ने बताया कि जिला कल्याण, आईसीडीएस, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व
तथा चिकित्सा विभाग के जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर
दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर उनके घर जाएंगे तथा उन्हें अपने मतदान का
प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं
को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपायुक्त संदीप कुमार की तरफ से बधाई
कार्ड भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित
करने के उद्देश्य से मीडिया कवरेज को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि
अगर कोई भी व्यक्ति इस विषय में अपने सुझाव देना चाहता है तो वे उन्हें दे
सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope