• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 करोड़ रूपए के खरीदे गए डस्टबिन पर हुआ भारी घोटाला

A huge scandal on dustbins purchased at Rs. 12 crores - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। निगम धर्मशाला के तहत 12 करोड़ की लागत से स्थापित किए जा रहे डस्टबिन को लेकर भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बुधवार को जारी प्रैस ब्यान में कहा है कि धर्मशाला के कई बार्डों में लगाए गए डस्टबिन जिनमें अभी कूड़ा डाला भी नही गया और बरसात के इस मौसम में टूट गए हैं, जिससे साफ है कि धर्मशाला के लिए घटिया डस्टबिन बनाए गए, जिसकी जांच होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में पहले सफाई घोटाला सामने आया तथा अब डस्टबिन घोटाला की बू ने स्थानीय विधायक एंव मंत्री व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। राकेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री सुधीर शर्मा ने आंखे बंद कर डस्टबिन स्थापित करने का उद्घाटन किया तथा धर्मशाला की जनता को मुर्ख बनाया। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा घाटाला है जिसकी जांच प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने डस्टबिन खरीद व स्थापित करने के लिए किए टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन डस्टबिन को स्मार्ट सीटी के रुप के अनुरुप भी स्थापित नही किया गया है तथा काॅरपोरेशन व सरकार द्वारा केंद्र से मिली रही धन राशि को बरसात के पानी में बहाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A huge scandal on dustbins purchased at Rs. 12 crores
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp party, scandal of dustbin, congress party, rakesh sharma, co-media in-charge of the state bjp, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved