चंबा। आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक निजी बेकाबू बस ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। दोनों की हालत नाजूक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार करिया से लबालब भरी चंबा नए बस अड्डे की तरफ जा रही थी। अचानक पुलिस लाइन की खड़ी उतराई में संतुलन खोने से बरगा पुलिस ग्राउंड की दिवार को तोड़ती हुई अन्दर जा घुसी। दुर्घटना में नीचे की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों को टायरों के नीचे घसीटती हुई ले गई। दोनों चंबा की तरफ से आ रहे थे। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं जिन्हें चंबा के मुख्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कांगड़ा के टांडा हॉस्पिटल रैफर कर दिया। दुघर्टना के समय बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इसमें चालक सहित यात्रियों को चोटें आई हैं। जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र ठाकुर का कहना है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाई का है और पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope