• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटकों की पसंद बन रहा 'साच पास', बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Sach Pass is becoming the choice of tourists, people are reaching in large numbers - Chamba News in Hindi

चंबा । हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की रौनक देखने को मिल रही है। हजारों फीट की ऊंचाई से हसीन वादियों को निहारने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से सैलानी पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। दरअसल, उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी के चलते पर्यटक लगातार पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिले। यही वजह है कि इन दिनों चबा जिले के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल 'साच पास' सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। 'साच पास' पर बर्फ भी देखने को मिल रही है, इसलिए खूबसूरती वादियों को निहारने के लिए पर्यटक हर रोज यहां पहुंच रहे हैं। डलहौजी, खजियार, चंबा घूमने आ रहे सैलानी 'साच पास' पहुंचकर वहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं।
लुधियाना से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए एक पर्यटक ने बताया कि 'साच पास' काफी खूबसूरत जगह है। यहां आकर ठंडक का एहसास हो रहा है। सभी को यहां आना चाहिए, इससे खूबसूरत जगह कहीं नहीं है। हम काफी जगह घूमे हैं, लेकिन यहां आकर अलग ही आनंद मिला है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sach Pass is becoming the choice of tourists, people are reaching in large numbers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tourist, sach pass, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved