चंबा। हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर बीती रात हिमपात और चंबा के सलूणी में बारिश होने के कारण प्रदेश में सर्दी तेज हो गई है। यहां पारा 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बारिश, बर्फबारी और पारा गिरने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में गया है। यहां दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के सबसे अधिक गर्म जिला ऊना का तापमान में एकदम से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। यहां का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का तापमान लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस मापा गया है। सुंदरनगर का 20, भूंतर का 21, धर्मशाला का 18.4, केलांग का 7, पालमपुर का 16.5, सोलन का 18, मनाली का 13, मंडी का 18, और हमीरपुर का अधिकतम तापमान गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
उद्धव ने बागियों को शिवसेना, ठाकरे के नाम के बिना चुनाव जीतने की चुनौती दी
द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति बनवाने की मुहिम- भाजपा ने विपक्ष से की अपील
सिकंदराबाद हिंसा मामले में आखिरकार निजी कोचिंग सेंटर का मालिक गिरफ्तार
Daily Horoscope