• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम चुनाव जीत पर नड्डा ने दी बधाई

Nadda congratulates municipal election victory - Chamba News in Hindi

चंबा। शिमला नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक परिणामों के लिए भाजपा हिमाचल एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और शिमला के लोगों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन साल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का ही नतीजा है। 31 साल बाद शिमला नगर निगम चुनाव पर भाजपा का कब्ज़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नकारात्मक राजनीति और बहाने के राजनीति के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। प्रदेश के लोगों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे सकारात्मकता और समर्थक विकास की राजनीति चाहते हैं। इस विजय के माध्यम से शिमला के लोगों ने केंद्र में मोदी के पिछले तीन वर्षों के शासन का समर्थन किया है। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। आज घोषित हुए ऐतिहासिक परिणाम स्पष्ट रूप से इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nadda congratulates municipal election victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla municipal election victory, jp nadda, bjp, pm modi, public welfare scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved