• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डल्हौजी विधायक आशा कुमारीने किया सड़क भूमि पूजन

Dalhousie MLA Asha Kumari did street land worship - Chamba News in Hindi

चंबा। डल्हौजी की विधायक आशा कुमारी ने तेलका क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरी की दो सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन किया। इससे पहले आशा कुमारी ने छंबर गांव में भी भूमि पूजन किया। इसके बाद तेलका की ओर प्रस्थान किया जिसमें हुट्टा से 30 से अधिक युवाओं ने बाईक से विधायका के काफिले को डंडी तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने डंडी-भड़ेई सड़क मार्ग भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि झौड़ा-गरझिंडु सड़क को बस चलाने योग्य बनाया जा रहा है और जल्दी ही सड़क निर्माण शुरू होगा। इससे पहलेडंडी के विश्राम गृह में तेलका के कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विधायका आशा कुमारी को शॉल व स्मृ​ति चिन्ह देक सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के भूखे हैं। वो विकास को नज़रअंदाज करते हुए क्षेत्रवाद, जाति-पाति व खोखले भाषणों की राजनीति करते हैं।
ये रहें उपस्थित ...
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष महिंद्र कुमार, एसडीएम सलूणी अजय पराशर, बीडीओ सलूणी के. सी. ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी डी.एस. पठानिया, एक्सईएन बिजली बोर्ड दीपक वर्मा, एसडीओ बिजली बोर्ड मनोज कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी कल्याण भट्ट, बीडीसी उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, बीडीसी सदस्य सेरी पवन शर्मा, बाड़का की प्रधान अंग्रेजो देवी, उप प्रधान नबी मुहम्मद, माधोराम, धर्मसिंह, यूथ कांग्रेस के संजय ललहाल, कृष्ण कुमार, सचिव धर्मेंद्र सूर्या, एनएसयूआई सदस्य विजय कुमार, संजीव कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, चमारू राम, सरदार मुहम्मद, फातो बेगम, चैन लाल, यूसब मुहम्मद व उत्तम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dalhousie MLA Asha Kumari did street land worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party, dalhousie mla asha kumari, road contraction, regional news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved