• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंबा : खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, दो घायल

Chamba: Car falls into ditch, two youths killed, two injured - Chamba News in Hindi

चंबा । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दवालु पुल के पास एक मारुति कार (एचपी 39 ए 7914) गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार बनीखेत से लाहड़ की ओर जा रही थी। कार को अमित कुमार उर्फ लकी चला रहा था। दवालु पुल के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार में अमित कुमार के साथ अशोक कुमार (निवासी लाहड़), महेंद्र सिंह (निवासी त्रिठ्ठा) और देवराज (निवासी बैटणा) सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को खाई से निकाला गया और सिविल अस्पताल डलहौजी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी या मानवीय भूल थी।
बता दें, चंबा में 30 अप्रैल को ही एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें सवार 20 लोग घायल हुए थे। हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे और सभी शादी समारोह में जा रहे थे। हादसे के बाद 12 घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सलूणी उपमंडल में किहार-लंगेरा सड़क पर मंगलवार को यह दुर्घटना हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chamba: Car falls into ditch, two youths killed, two injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chamba, car, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved