चंबा। आगामी होने
वाले 2017 के विधानसभा चुनावों को लेकर चम्बा में भाजपा महिला मोर्चा की
एक अहम बैठक हुई। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी के
आने पर जिला की महिला मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए
चम्बा के विधायक,चुराह के विधायक,भटियात के विधायक जिला भाजपा अध्यक्ष के
साथ चम्बा के पांचो मंडलो के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में
पहुंची महिलाओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की प्रदेशा
अध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने जमकर प्रदेश कांग्रेस सरकार को लताड़ा और कहा कि बैसखियों के सहारे चल रही सरकार के मुखिया जो कि खुद जमानत पर चल रहे है, वह
भला अपनी पार्टी को क्या संभाल पाएंगे। उन्होंने एक बूथ पांच महिलाओं की
भागीदारी हो इस पर भी बल दिया। वहीं कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते
महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को एकजुटता के साथ केंद्र सरकार की नीतियों
घर घर तक पहुंचना है। तभी भाजपा प्रदेश में अपने लक्ष्य 60 के आंकड़े को
निश्चित ही पार करेगी। जोश में भरी महिलाओं के स्वागत को लेकर महिला
मोर्चा की प्रदेशा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने महिलाओं को शक्ति का रूप
बताया और कहा हमें सभी महिलाओं को एक जुटता दिखाते और महिला एक वास्तव में
शक्ति का प्रतीक है। केंद्र की मोदी सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक
पहुंचना है। भारी उत्साह से भरी महिलाओं जो कि घर घर जाकर काम कर रही है।
उन्हें इसका भरपूर फायदा मिल रहा है। और अबकी बार हिमाचल इतिहास बदलने में
महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। और हमारा प्रदेश महिलाओं को जोड़ने का
पचास हजार का लक्ष्य रखा है, जिसमें सफल भी होंगे। उन्होंने
वर्तमान प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के खुद के मुखिया
घोटालों के चलते जमानत पर हो वह प्रशासन पर तो अपनी पकड़ रख सकते है पर भला
कैसे अपनी पार्टी को संभाल पाएंगे। उन्होंने कहा 2017 के आने वाले चुनावों
में प्रदेश की जनता ही इस सरकार को जबाव देगी और मुख्यमंत्री को यह तक भी
पता नहीं चलेगा की इस जनता ने कब उनकी सियासती कुर्सी खिंच ली। उन्होंने यह
भी कहा कि मुख्यमंत्री के पापों का घड़ा भर चूका है और उन्हें जेल जाने से
कोई भी नहीं रोक सकता। उन्होंने
आगामी चुनाओ में एक बूथ पांच महिला के होने की बात भी कही। उन्होंने यह भी
कहा कि इन होने वाले चुनाओ में महिलाओं की भागेदारी पुरूषों के मुकाबले कम
नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा की आज की बैठक जो कि जिला सत्रीय थी और इसमें
महिलाओं की भागेदारी सबसे ज्यादा थी और इसे हम देश और प्रदेश सत्र पर ऐसे
ही चलने वाले है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
छत्रपति संभाजीनगर में गुटों के बीच झड़प, आगजनी व पथराव
रामनवमी के अवसर पर देशभर के मंदिरो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़...देखे तस्वीरें
आखिर क्यों कुवैत का विमान विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर 17 यात्रियों को छोड़कर उड़ा..यहां पढ़े
Daily Horoscope