• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यमुनानगर : 3 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक; जिम से लौटते वक्त नकाबपोश बाइक सवारों ने मारी गोलियां

Yamunanagar: Rapid firing on 3 youths: 2 dead, 1 in critical condition; Masked bike riders fired bullets while returning from gym - Yamunanagar News in Hindi

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह 3 युवकों पर नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें 2 युवकों की मौत हो गईं, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


मामला सुबह करीब साढ़े 8 बजे रादौर के गांव खेडी लक्खा सिंह में सामने आया। तीनों युवक पावर नाम के जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। वह एक्सरसाइज करने के बाद घर जाने के लिए जैसे ही जिम से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी।


फायरिंग में यमुनानगर के गांव गोलानी के वीरेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश के बड़ौत के पंकज कुमार की मौत हो गईं, जबकि यमुनानगर के गांव उनहेड़ी का रहने वाला अर्जुन घायल हो गया। हमलावरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है।इस घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर SP राजीव देशवाल घायल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yamunanagar: Rapid firing on 3 youths: 2 dead, 1 in critical condition; Masked bike riders fired bullets while returning from gym
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamunanagar, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved