• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में यमुना नगर का लिंगानुपात सबसे बेहतर, 1000 लड़कियों पर 947 लड़के

Yamuna Nagar has the best sex ratio in Haryana, 947 boys per 1000 girls - Yamunanagar News in Hindi

यमुना नगर। हरियाणा में लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। अगर बात यमुना नगर की जाए तो यमुनानगर में लिंगानुपात में पिछले साल के मुकाबले भारी बदलाव देखने को मिला। 1000 लड़कियों के मुकाबले 947 लड़कों ने एक साल में जन्म लिया। जिससे पूरे हरियाणा में यमुनानगर का लिंगानुपात सबसे बेहतर दर्ज किया गया। यह जानकारी यमुनानगर सिविल अस्पताल की डिप्टी सिविल सर्जन सुशीला सैनी ने दी। बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। यह बात हरियाणा के लोगों को न सिर्फ समझ आ रही है बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हरियाणा में लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। 1000 लड़कों के मुकाबले यमुनानगर में 947 लड़कियों ने जन्म लिया है।
लड़कों के मुकाबले लड़कियों की जन्म लेने की वृद्धि में यमुनानगर में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका परिणाम यह रहा कि पूरे हरियाणा में यमुनानगर में लड़कियों ने सबसे ज्यादा 1 साल में जन्म लिया जो रिकॉर्ड भी कायम हुआ है। पिछले साल यमुनानगर में 1 साल में 924 लड़कियों ने जन्म लिया था। अब इस आंकड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है।
यमुनानगर डिप्टी सिविल सर्जन सुशीला सैनी ने बताया कि हमें जहां भी शिकायत प्राप्त हुई है हमने वहां रेड की ओर कन्या भ्रूण हत्या जैसे कई मामलों का पर्दाफाश किया है। हमने हरियाणा के साथ लगते यूपी के जिलों में भी रेड की और 3 FIR भी इन मामलों में दर्ज की है। हमने न सिर्फ रेड की बल्कि लोगों को इसके बारे में भी जागरूक किया है। जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने भी आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yamuna Nagar has the best sex ratio in Haryana, 947 boys per 1000 girls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna nagar, sex ratio, haryana, improvement, best in haryana, \r\nsushila saini, deputy civil surgeon, civil hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved