चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद हरियाणा के यमुना नगर जिले के हथनीकुंड बैराज में जलस्तर गुरुवार को खतरनाक रूप से बढ़ गया, जिससे अधिकारियों को चेतावनी जारी करनी पड़ी। एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यमुना नदी से लगे गांवों के निवासियों को नदी के करीब नहीं जाने या अपने जानवरों को नहीं जाने देने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।
हथनीकुंड बैराज में जलस्तर सुबह बढ़ गया। हथनीकुंड बैराज से नई दिल्ली को पीने के पानी की आपूर्ति होती है।
यमुना नदी हरियाणा में यमुना नगर, करनाल व पानीपत जिलों से गुजरते हुए नई दिल्ली पहुंचती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।
--आईएएनएस
पीएम मोदी के दौरे से पहले वाशिंगटन से हटवाए गए थे टेंट, ट्रंप का खुलासा
बिहार में ASI की हत्या पर बिफरे सांसद पप्पू यादव, कहा - 'यहां आम आदमी नहीं, माफिया सुरक्षित'
'भारतमाला परियोजना' के तहत देश में 19,826 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का काम हुआ पूरा
Daily Horoscope