• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सढौरा थानाधिकारी 50,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sadhaura police officer caught red handed taking bribe of Rs 50,000 - Yamunanagar News in Hindi

यमुना नगर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना साढौरा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर धर्मपाल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत मिली थी कि खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से निकालने के लिए एसएचओ द्वारा 2500 रुपए प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है। एसएचओ द्वारा 2500 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से 20 गाड़ियों के 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में इंस्पेक्टर चरण सिंह और महिला इंस्पेक्टर सीमा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपए व वाहनों की सूची के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया। शिकायतकर्ता द्वारा एसआई धर्मपाल को रिश्वत की रकम व वाहनों की लिस्ट थमाते ही इशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने धर्मपाल को रंगे हाथ काबू कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sadhaura police officer caught red handed taking bribe of Rs 50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sadhaura, taking bribe, yamuna nagar, panchkula, haryana, acb haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved