• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा को देंगे दो बड़ी सौगातें: सीएम नायब सैनी

PM Modi will give two big gifts to Haryana on Baba Saheb Bhimrao Ambedkars birth anniversary: ​​CM Naib Saini - Yamunanagar News in Hindi

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे, जो प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यमुनानगर में पत्रकारों को बताया कि पीएम मोदी इस दिन राज्यस्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह यमुनानगर के दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 7272 करोड़ रुपये होगी। साथ ही, हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की शुरुआत भी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के मौजूदा 300-300 मेगावाट की दो इकाइयों के संयंत्र (प्लांट) का विस्तार है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 52 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि वाणिज्यिक संचालन 48 महीनों में शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382 मेगावाट तक बढ़ जाएगी।
वहीं, हिसार में एकीकृत विमानन हब विकसित किया जा रहा है, जिसमें 4200 एकड़ में हवाई अड्डा और 3000 एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे का विकास तीन चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण पूरा हो चुका है।
सीएम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। वह इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर विकास की गति को बढ़ा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi will give two big gifts to Haryana on Baba Saheb Bhimrao Ambedkars birth anniversary: ​​CM Naib Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamunanagar, prime minister narendra modi, haryana, chief minister naib singh saini, bhimrao dr ambedkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved