• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगठित होकर चुनाव तैयारियों में जुट जाए जेजेपी कार्यकर्ता : डॉ अजय चौटाला

JJP workers should get organized and start election preparations: Dr. Ajay Chautala - Yamunanagar News in Hindi

यमुना नगर । जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए जेजेपी कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जेजेपी की चाबी प्रदेश में विकास के दरवाजे खोलने का काम कर रही है और आगे भी जनता के सहयोग से जेजेपी जनहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। अजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब देने के लिए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। वे शुक्रवार को यमुनानगर जिले के साढ़ौरा हलके में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। साढ़ौरा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनावी तैयारियों को लेकर जेजेपी के निरंतर जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से जेजेपी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
डॉ चौटाला ने कहा कि जेजेपी की सोच है कि जनता ने पार्टी को जो प्यार, स्नेह दिया है उसे सवाया करके लौटाया जाए और इस दिशा में गठबंधन सरकार में जेजेपी पिछले सवा चार सालों से प्रदेश हित में काम कर रही है और आमजन के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं को भी सुना तथा उन्हें राज्य सरकार के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP workers should get organized and start election preparations: Dr. Ajay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna nagar, jannayak janata party, dr ajay singh chautala, lok sabha elections, assembly elections, organization, strengthening, development, public cooperation, public interest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved