• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में बिन मांगों के लोगों की जरूरत को पूरा किया जा रहा है: कंवर पाल

In Haryana, the needs of the people are being fulfilled without any demands: Kanwar Pal - Yamunanagar News in Hindi

यमुना नगर। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सर्वे करवाया जाएगा ताकि लोगों को बिना मांगे जरूरत के अनुसार सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकें। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर लोगों की आवाजाही को आसान बनाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यों की छड़ी लगा दी गई है। यब बात स्कूल शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर के छछरौली की अनाज मंडी में 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली सीसी की सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंडी में सीसी सडक़ बनने से किसानों और आढ़तियों को काफी लाभ पंहुचेगा। यह आढ़तियों और किसानों की काफी पुरानी मांग थी जिसको पूरा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बड़े कार्य हमारे क्षेत्र में हमने मुख्यमंत्री से मांगे थे, वह सब पूरे हो गए है और कुछ पर काम चल रहा है। डारपुर से इब्राहिमपुर व खिल्लोवाला से जाटोवाले के रास्ते को मंजूरी मिल गई है और जल्दी ही इस पर काम चालू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि छछरौली में आईटीआई की मांग किसी ने नहीं की थी,परंतु हमने जरूरत समझी उसे मंजूर करवाया और बनवाया। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा में लड़कियों के 73 कॉलेज बनाए गए। अब किसी लडक़ी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता।
प्रदेश के हर ब्लॉक में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए गए और प्रत्येक ब्लॉक में पीएमश्री स्कूल खोले गए। शीघ्र ही प्रत्येक ब्लॉक में 2 पीएमश्री स्कूल खोलने की योजना है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की मांग पर छछरौली को उपमंडल का दर्जा दिया गया, शीघ्र ही छछरौली में सरकारी कार्यालयों के लिए मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में रेलवे लाइन बनाने के लिए 876 करोड़ रुपये मंजूर भी किए गए। इस रेलवे लाइन बनने से यहां के नागरिकों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Haryana, the needs of the people are being fulfilled without any demands: Kanwar Pal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna nagar, school education minister, kanwarpal, survey, haryana government, people\s needs, facilities, cooperation, central government, movement, network of roads, state, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved