• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार ने किसान, मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत किया : शिक्षा मंत्री

Government strengthened farmers and labor class economically: Education Minister - Yamunanagar News in Hindi

चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी नीतियां लागू कर किसान, कमेरे और मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह बात सोमवार को जगाधरी स्थित कार्यालय में जनता दरबार के दौरान कही। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार में बिजली, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के किसान को फसल का पूरा भाव मिल रहा है तथा फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई- लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हों।
सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और उनमें आत्मविश्वास की भावना प्रबल हुई है। आज पात्रता पूरी होने पर घर बैठे बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government strengthened farmers and labor class economically: Education Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, school education minister, kanwar pal, state government, economic strength, farmers, laborers, welfare policies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved