• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी में किया 84 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

Agriculture Minister Kanwar Pal Gurjar inaugurated development works worth 84 lakhs in Jagadhari - Yamunanagar News in Hindi

यमुना नगर। जगाधरी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने 84 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में जगाधरी के गुलाब नगर, बावा कालोनी और गढ़ी बंजारा में गलियों के निर्माण, भूमिगत पाइप लाइन और शमशान घाट के नवीनीकरण ये सब शामिल है।

इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार से दस गुणा अधिक विकास कार्य भाजपा सरकार में हुए है। वहीं उन्होंने कहा की कांग्रेस के शासन काल में ग्रामीण विकास में केवल 600 करोड़ खर्च किए गए जबकि भाजपा राज में 7676 करोड़ खर्च किए गए जो की उससे कई गुना ज्यादा है। कभी संविधान को लेकर तो कभी ईवीएम को लेकर कांग्रेस ने लोगों को बहकाने का काम किया। जबकि संविधान को खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया।
कांग्रेस ने विकास पर ध्यान न देकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने का काम किया। धीरे-धीरे जनता को उनकी बातें समझ में आ रही है। उन्होंने कहा की काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा और उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन मौजूदा सरकार ने हर काम को प्राथमिकता से करते हुए प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी जनता को केवल गुमराह करने का काम किया।उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जो भेदभाव किया जनता उसे भली भांति जानती है।इस बार भी जनता का सहयोग और समर्थन हमें मिलेगा।उन्होंने कहा की 2014 से लेकर अब तक भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agriculture Minister Kanwar Pal Gurjar inaugurated development works worth 84 lakhs in Jagadhari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna nagar, state government, development works, jagadhari assembly, agriculture minister kanwar pal gurjar, inauguration, \r\ngulab nagar, bawa colony, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, yamunanagar news, yamunanagar news in hindi, real time yamunanagar city news, real time news, yamunanagar news khas khabar, yamunanagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved