यमुनानगर। पॉश इलाके मॉडल टाउनशिप में छोटी लाइन पर शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान 2 पुलिस कर्मियों ने एक के बाद एक बदमाश को पकड़ा तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। एक पुलिस कर्मचारी को घायल कर दोनों बदमाश भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन, बाद में पुलिस एक बदमाश को सीआईए ने पकड़ लिया। दूसरे की तलाश के लिए पूरे मॉडल टाउन को सील कर दिया। यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन बदमाशों का हौसला इतना बुलंद था कि जब दोनों पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ा तो पहले एक बदमाश ने हमला किया। फिर दूसरे ने भी हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी घायल अवस्था में भी उसका पीछा करते हुए उसको पकड़ने का प्रयास करते रहे। इस बीच दोनों सड़क पर गिर गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश वहां से भाग निकले। इनमें से एक बदमाश को सीआईए टीम ने तब पकड़ा जब देखा कि पुलिस कर्मचारी उसका पीछा कर रहा है। इस पर गाड़ी पीछे दौड़ा कर उसे दबोच लिया।
इससे पहले पुलिस पर हमला कर बदमाशों के फरार होने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार बदमाश की तलाश के लिए पूरा मॉडल टाउन को सील कर दिया। एक घर में हलचल होते हुए देख जब पुलिस कर्मचारी अंदर दाखिल हुए तो घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने पूरे घर को खंगाला। लेकिन, वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। भागे हुए बदमाश की तलाश के लिए घंटों इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पता लगा रही है कि उसका साथी कहां का रहने वाला है। इन लोगों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope