यमुनानगर। देश में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही मामला हरियाणा के यमुनानगर में सामने आया है। यहां पर एक युवक ने घर में घुसकर जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है। युवती ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुखर्जी पार्क कालोनी निवासी अमरजीत सिंह के साथ जान पहचान हो गई थी। उसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी।
आरोपित युवक उससे शादी करने की बात करने लगा। दिसंबर-2018 में एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपित युवक अमरजीत सिंह उनके घर पर आ गया। उसे घर पर अकेली पाकर आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर उसने घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिहार : शादी नहीं करने की मिली थी धमकी, बन गया दुल्हा तो कर दी हत्या
बिहार में RLJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों का हंगामा
महाकाल नगरी में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से बलात्कार, अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर छोड़ा
Daily Horoscope