• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की मौत: यूट्यूब इनफ्लुएंसर निक्की दहिया और गार्ड्स पर हत्या का आरोप

Young man dies after brutal beating: YouTube influencer Nikki Dahiya and guards accused of murder - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। सोनीपत में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब शहर के पॉश इलाके में रात को गांव कबीरपुर के रहने वाले आशु नाम के युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, और इस पिटाई के बाद उसने ईलाज के दौरान दम तोड दिया, परिजनों ने निक्की दहिया यूट्यूब इनफ्लुएंसर, सेक्टर 12 के दो सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य कई लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस ने भी परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के कबीरपुर का रहने वाला आशु नाम का युवक रात को अपने घर से निकलकर गांव के सामने सेक्टर 12 में चला गया, लेकिन सेक्टर 12 में तैनात दो गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उस पर चोरी के आरोपी लगाए और बाद में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, पिटाई के बाद यू ट्यूब पर उसकी एक वीडियो भी सामने आई, जोकि यू ट्यूब इनफ्लुएंसर निक्की दहिया के पेज पर पोस्ट की गई थी, परिजनों ने आरोप लगाए कि निक्की दहिया, और दो गार्ड्स और उसके अलावा वीडियो में दिखाई देने वाले लोगो ने आशु की बेरहमी से पिटाई की है जिसके चलते उसकी मौत हो गई, निक्की दहिया और उसके साथियों ने उसकी हत्या की है, आशु मानसिक रूप से परेशान था लेकिन वह नशा बिल्कुल भी नहीं करता था, हमे पुलिस से न्याय की उम्मीद है। इस मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 12 में पिटाई के बाद एक आशु नाम के युवक की हत्या की सूचना मिली थी, इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई और जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है उसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Young man dies after brutal beating: YouTube influencer Nikki Dahiya and guards accused of murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, youth, beating, murder\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved