• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, 6 मजदूर झुलसे

Sonipat Rai Industrial Area Factory catches fire, 6 burn - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में राई इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की सुबह तीन फैक्टरियों भीषण आग लग गई। इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 291, 92, 93 में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी में काम कर रहे छह मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कई मजदूरों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। अभी भी फैक्टरी में कई मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। तीनों फैक्ट्रियों ने पेंट बनाने का काम किया जाता है। आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी हैं।हालात पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonipat Rai Industrial Area Factory catches fire, 6 burn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, sonipat rai industrial area, factory catches fire, fire in sonipat, सोनीपत, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved