• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों का जीवन सरल और सुरक्षित करने के लिए दिन-रात काम करते हैं मोदी-मनोहर : नायब सैनी

Modi-Manohar work day and night to make peoples life simple and safe: Naib Saini - Sonipat News in Hindi

गोहाना। त्रिदेव सम्मेलन में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहाकि गरीब लोगों के जीवन को सुगम, सुरक्षित व सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि केन्द्र सरकार गरीब लोगों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लेकर आई ताकि हमारे गरीब परिवार भी जरूरत पड़ऩे पर अच्छे अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकें। हरियाणा सरकार ने इसी योजना का विस्तारीकरण करते हुए आयुष्मान चिरायु कार्ड शुरू की, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इसमें कवर किया जा सके। प्रदेशाध्यक्ष ने कहाकि मोदी-मनोहर सरकार ने व्यवस्था को बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देर रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गारंटी के साथ देश-प्रदेश में सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। 10 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर बदल गई है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री कविता जैन, योगेश्वर दत्त, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, राजू मोर, तीथ राणा, नीवन मंगला, जवाहर सैनी, उमेश शर्मा रजनी विरमानी, मनिंद्र नाथ, गुलशन विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, निशांत छोक्कर, सुरेन्द्र मदान, बलजीत मलिक, बच्चन सिंह आर्य, मीना नरवाल, प्रीत्तम खोखर, कुलदीप नांगल, सतीश नांदल, परमजीत सैनी, सुनीता लोहचब, बलराम कौशिक, किरण बाला, सोनिया मोर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi-Manohar work day and night to make peoples life simple and safe: Naib Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gohana, tridev conference, haryana bjp state president, mp, naib saini, prime minister narendra modi, chief minister manohar lal, poor people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved