• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा विधानसभा अधिकारियों ने की सोनीपत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक

Haryana Assembly officials held a meeting with officials of the Sonipat district administration - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने रविवार को सोनीपत जिला प्रशासन तथा मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्रीनिवासन नारायणन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 14 फरवरी को विश्वविद्यालय में प्रस्तावित युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन में सोनीपत जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी प्रस्तावित है। इस अवसर पर अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर सम्मेलन स्थल, सभागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। बैठक में अतिथियों के ठहराव की व्यवस्था, सम्मेलन स्थल की तैयारियां, स्वागत एवं पंजीकरण, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी, चिकित्सा सुविधाएं, परिवहन तथा जलपान व्यवस्था आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। सभी अधिकारियों एवं उनकी टीमों ने 14 फरवरी 2026 को डीसीआरयूएसटी, मुरथल में युवा सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति जताई।
बैठक में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. पी. सिंह, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार रामनारायण यादव, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) सुभाष सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Assembly officials held a meeting with officials of the Sonipat district administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, haryana legislative assembly secretariat, meeting, district administration, deenbandhu chhotu ram university, murthal, srinivasan narayanan, youth conference, february 14, event preparations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved