• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ACB का बड़ा एक्शन: सुपरदारी के लिए रिश्वत लेता SI रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप

ACBs big action: SI arrested red handed while taking bribe for superdari, commotion in police department - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) का चाबुक लगातार चल रहा है! आज एसीबी करनाल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सोनीपत के बरोटा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक (SI) नरेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गोहाना कोर्ट, सोनीपत के पास से हुई, जब SI नरेश कुमार शिकायतकर्ता से 20,000/- रुपये नकद रिश्वत ले रहा था। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में, पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। आखिर क्या थी 'रिश्वत की डील'?
मामला 1 दिसंबर 2024 के एक मुकदमे (नंबर 772, धारा 316(2), 318(4) बी.एन.एस., थाना कुंडली) से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को शिकायत दी थी कि SI नरेश कुमार ने उसके ट्रक (नंबर HR46E4908) को इस मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस कब्जे में लिया था।
आरोप है कि SI नरेश कुमार इस ट्रक को 'सुपरदारी' पर छुड़वाने के लिए न्यायालय में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट देने और मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसके पक्ष में गवाही देने के लिए 20,000/- रुपये नकद रिश्वत की मांग कर रहा था।
FIR दर्ज, आगे की जांच जारीः
एसीबी ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत आज ही मुकदमा संख्या 17 (दिनांक 03.06.2025) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक थाने में दर्ज कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की उम्मीद है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACBs big action: SI arrested red handed while taking bribe for superdari, commotion in police department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana acb, corruption, arrest, si naresh kumar, bribe, sonipat police, barota, kundli, truck release, police corruption, trending news, anti corruption, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved