सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए दिया है। हजारों वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई योग की यात्रा आज वैश्विक स्वरूप धारण कर चुकी है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा के ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता) में स्थित मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा ब्रह्मदास महाराज तथा कुरुक्षेत्र से महंत महेश मुनि महाराज को शॉल भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर स्थित आध्यात्मिक चेतना के केंद्र डेरा बाबा भूमणशाह के आश्रम में आकर उन्हें असीम शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। उस समय 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और आज विश्व का लगभग हर देश योग से जुड़ चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस के एफिल टॉवर तथा टोक्यो से टोरंटो तक योग के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान मिल रहा है। यह भारत की वह शक्ति है, जो तलवार से नहीं बल्कि तपस्या और संस्कृति के बल पर स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगासन को खेल का दर्जा मिला तथा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भी योगासन को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश ‘खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’ और ‘योग की डोज, आधा घंटा रोज’ आज जन-जन के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
12 वर्षों में विकास और योग के माध्यम से बढ़ी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है, वहीं योग के माध्यम से पूरी दुनिया को मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकास के ये 12 वर्ष और योग के वैश्विक प्रसार की यह यात्रा नए भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है।
बाबा भूमणशाह के उपदेश समाज को दे रहे नई दिशा
मुख्यमंत्री ने बाबा भूमणशाह महाराज को महान समाज सुधारक एवं लोककल्याणकारी संत बताते हुए कहा कि उन्होंने भूखे को अन्न, भटके को राह और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देने का संदेश दिया। बाबा जी ने मानवता, प्रेम, सदाचार, सेवा और अच्छे आचरण को जीवन का आधार बनाया। उनके उपदेशों में नशे के विरुद्ध लगातार चेतना का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसे नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा भूमणशाह कम्बोज समाज की आस्था, सेवा भावना और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। कम्बोज समुदाय का इतिहास वीरता, देशभक्ति, पुरुषार्थ और कठोर परिश्रम से परिपूर्ण रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आज भी बाबा भूमणशाह जी के दिखाए सत्य एवं सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में यह धाम शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म और मानव सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम अध्यात्म और योग का सुंदर संगम है। योग का अर्थ है जोड़ना आत्मा का परमात्मा से मिलन, शरीर का मन से संतुलन और व्यक्ति का समाज से जुड़ाव। बाबा भूमणशाह ने जिस सहज मार्ग और भक्ति का संदेश दिया, वह भी एक प्रकार का आंतरिक योग ही है। योग केवल आसनों और प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है ‘योग: कर्मसु कौशलम्’, अर्थात कर्मों में कुशलता लाना ही योग है।
नशामुक्त समाज निर्माण के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे और यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, वह तभी साकार होगा जब देश के नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होंगे। हरियाणा सरकार ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ की थीम पर निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य को स्वस्थ, समृद्ध और योगमय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का गठन किया है। प्रदेश में पहली से दसवीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा योग क्लब स्थापित किए गए हैं। योग एवं आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने के लिए कुरुक्षेत्र मेंकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
6500 गांवों में व्यायामशालाएं और आयुष सेवाओं का विस्तार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें से 883 का निर्माण पूरा हो चुका है। 859 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 397 आयुष औषधालयों तथा 109 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अपग्रेड किया गया है तथा इनमें 156 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। चालू वित्त वर्ष के बजट में औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन योग विराम का प्रावधान भी किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में साप्ताहिक स्वास्थ्य अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि जीवन में निरंतर योग करना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों, गुरुओं और महात्माओं ने सदैव योग को अपनाकर समाज को प्रेरित किया है और आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी योग को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन ओमप्रकाश, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
वोट बैंक के लिए समाज को बांटने वालों की माफिया के सामने गुम हो जाती सिट्टी-पिट्टी : सीएम योगी

'वंदे मातरम' पर सियासत तेज, उमर-फारूक के रुख की भाजपा ने की तारीफ, कांग्रेस को घेरा

श्रीलंका की प्रधानमंत्री से राजनाथ सिंह की मुलाकात, विकास, शिक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope