• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रेड डील पर सरकार स्पष्ट करे स्थिति, विरोधाभासी बयान देना बंद करे: कुमारी सैलजा

The government should clarify its position on the trade deal and stop making contradictory statements: Selja - Sirsa News in Hindi

सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए गए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ मिलकर किया। यह अभियान देशहित से जुड़े गंभीर आर्थिक और कृषि प्रश्नों पर जनमत संगठित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को लेकर देशभर में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं। एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय समझौते की चर्चा करते हैं, वहीं दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि अभी तक कोई डील नहीं हुई। इस प्रकार के विरोधाभासी बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं। सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है और यदि कोई वार्ता या समझौता हुआ है तो उसकी शर्तें सार्वजनिक की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। देश की कृषि और स्थानीय बाजारों को प्रभावित करने वाले निर्णय बिना व्यापक चर्चा, पारदर्शिता और जवाबदेही के नहीं लिए जाने चाहिए। लोकतंत्र में जनता को विश्वास में लेना सरकार की जिम्मेदारी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। जब तक केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक नहीं करती तथा देशहित के प्रतिकूल किसी भी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी उस आवाज को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The government should clarify its position on the trade deal and stop making contradictory statements: Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, alka lamba, all india mahila congress, trade deal controversy, signature campaign, congress protest, sirsa mp news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved