• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार कर रही है लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : कुमारी सैलजा

The government is violating democratic rights: Kumari Selja - Sirsa News in Hindi

सिरसा। भाजपा सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। सरकार लगातार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। लगातार लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को उत्तर प्रदेश के संभल में जाने से रोकना साबित करता है कि भाजपा की सरकार तानाशाह बन गई है। यह बात सांसद कुमारी सैलजा ने आज एक बयान में कही। सिरसा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है बल्कि एक चुने हुए सांसद तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद होता है। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा से पीड़ित लोगों से मिलने जा रहे थे। उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेता भी थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया ताकि राहुल गांधी संभल न जा सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि संभल की हिंसा भी सरकार की एक सुनियोजित नीति लगती है। इसलिए राहुल गांधी को रोका जा रहा है ताकि सरकार की नाकामी उजागर न हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी देश के नागरिक है। वे देश में कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार कानून व लोकतंत्र से अपने आप को ऊपर समझती है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर संभल में ऐसे कौन से राज हैं जिन्हें वहां की सरकार छुपाना चाहती है। क्या सरकार को यह डर सता रहा है कि नेता प्रतिपक्ष संभल चले जाएंगे तो सरकार की नाकामी सामने आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि संभल हिंसा सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को दर्शाती है। भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम करके देश को बांटने का एक षड्यंत्र कर रही है। दंगा करवाना भाजपा की नीति रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो शांति व सदभाव में यकीन करती है। राहुल गांधी हिंसा से पीड़ितों का दर्द साझा करना चाहते हैं।
वे पीड़ितों का हाल जानना चाहते हैं। इसलिए वे आज संभल जा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार को यह मंजूर नहीं है कि कोई कांग्रेस नेता पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांट सके। उनकी मदद कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर राहुल गांधी को संभल जाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि हिंसा की हकीकत जनता के सामने आ सके। - प्रेस विज्ञप्ति

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The government is violating democratic rights: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa, bjp government, democracy, senior congress leader, leader of opposition, lok sabha, sambhal, uttar pradesh, kumari selja, dictatorship, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved