• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदान प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी

Sweep activities continue effectively in the district to increase voting percentage. - Sirsa News in Hindi

सिरसा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर के सिंह के आदेशानुसार व स्वीप के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती के मार्गदर्शन में जिला में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्कूलों में मतदान थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही शहर की सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रही है। आमजन को मतदाता शपथ भी दिलवाई जा रही है तथा मतदाता जागरुकता प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। अब मतदाता जागरुकता अभियान का असर नजर आने लगा है, गांवों व शहरों की गलियों में मतदान का संदेश गूंज रहा है। स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, शहर के विभिन्न चौराहों पर आमजन, ऑटो रिक्शा चालकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने आमजन को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मतदाता जागरुकता पेंपलेट भी वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने आमजन को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन एप व हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आगामी 25 मई को अपने घरों से बाहर निकले और सुबह 7:00 से लेकर शाम के 6:00 बजे तक जब भी समय मिले मतदान करने अवश्य जाएं। उन्होंने कहा कि यदि आपको कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का बटन दबाकर आप अपना वोट दे सकते है, लेकिन मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के दिन को पर्व के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट मजबूत लोकतंत्र के लिए बेहद कीमती है इसलिए मतदान अवश्य करें और सिरसा का अभियान-शत प्रतिशत मतदान के नारे को सफल बनाएं। उन्होंने सिरसा का अभियान-सौ प्रतिशत मतदान, न नशे से-न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से, अपना फर्ज निभाना है-वोट डालने जाना है आदि नारों से आमजन में मतदान के लिए जोश भरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sweep activities continue effectively in the district to increase voting percentage.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sweep activities, continue effectively in the district, increase voting percentage, sirsa, haryana, sweep master trainer naresh kumar grover, additional deputy commissioner dr vivek bharti, deputy commissioner and district election officer rk singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved