• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: नायब सिंह सैनी

Solving public problems is the priority of the government: Nayab Singh Saini - Sirsa News in Hindi

खास खबर। सिरसा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रिक्स की मेजबानी भारत द्वारा किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 13 शिकायतों का निपटान किया गया है।
एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठे वादे किए, पंजाब में भी कांग्रेस के शासन के बाद लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया। अब आम आदमी पार्टी के शासन को लेकर भी लोगों में असंतोष है तथा नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और आने वाले समय में वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर प्रशासन उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकों के माध्यम से लोगों की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Solving public problems is the priority of the government: Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, india brics hosting, brics summit india, global leadership narendra modi, global south diplomacy, haryana chief minister statement, india diplomatic milestone, special news sirsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved