• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिरसा : जमीन के लिए खून हुआ सफेद, मां और भांजे ने युवती को बेरहमी से पीटा; छोटी बहन बनाती रही वीडियो

Sirsa: Blood Ties Severed Over Land; Mother and Nephew Brutally Beat Young Woman While Younger Sister Films - Sirsa News in Hindi

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के चाहरवाला गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ 28 एकड़ पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक मां ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर अपनी बेटी की लात-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पीड़ित की छोटी बहन ने ही शूट किया है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद फकीरचंद ढाका की 28 एकड़ पुश्तैनी जमीन को लेकर है। फकीरचंद की दो शादियां हुई थीं, जिनसे उनकी चार बेटियां हैं, लेकिन कोई बेटा नहीं है। वारिस न होने के कारण चारों बहनों के बीच जमीन के हिस्से को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है और मामला कोर्ट में भी लंबित है। वीडियो में दिखा क्रूर चेहरा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मां अपनी बेटी को जमीन पर गिराकर उस पर लातें बरसा रही है। आरोपी भांजा और एक अन्य युवक युवती के हाथ पकड़कर उसे डंडों से पीट रहे हैं।
छोटी बहन लक्ष्मी, जो तलाकशुदा है और अपनी मां के साथ ही रहती है, इस पूरी मारपीट का वीडियो बना रही है।
छोटा हिस्सा देने का विवाद
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मां अपना और जमीन का हिस्सा अपनी छोटी बेटी लक्ष्मी के नाम करना चाहती है, जिसका बाकी तीन बेटियां विरोध कर रही हैं। इसी विरोध के चलते बात मारपीट तक पहुँच गई। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
रिश्तों की इस जंग ने एक बार फिर समाज में संपत्ति के प्रति बढ़ते लालच को उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sirsa: Blood Ties Severed Over Land; Mother and Nephew Brutally Beat Young Woman While Younger Sister Films
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirsa mother beats daughter video, land dispute chaharwala sirsa, haryana family property dispute, sirsa news viral video, police investigation sirsa, property case 28 acre land, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved