सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भारतीय जाट विकास मंच सहित विभिन्न संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस पर अखिल भारतीय जाट महासभा के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा महाराजा सूरजमल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवा कर एक महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह मांग गत 24 दिसंबर को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के अवसर पर रखी गई थी।
डॉ. कड़वासरा ने कहा कि इस फैसले से न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 फरवरी को हिंदू ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा।
धन्ना भक्त जी ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र घणघस ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय हरियाणा सरकार ने लिया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में भारतीय जाट विकास मंच के प्रधान डॉ. राजेंद्र कड़वासरा का अहम योगदान रहा है, जिसके लिए उन्हें फक्र ए कौम से सम्मानित किया जाएगा।
इस पूरे फैसले से विभिन्न राज्यों में खुशी का माहौल है और हरियाणा सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है।
दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है, इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे - पीएम नरेंद्र मोदी
दिल्ली चुनाव 2025 : केजरीवाल, सिसोदिया समेत इन दिग्गजों को मिली हार, जानें VIP सीटों पर किसे मिली जीत
दिल्ली चुनाव : पूर्वांचली दबदबे वाली सीटों पर 'झाड़ू' साफ, 'कमल' खिला
Daily Horoscope